ट्विटर क्या है
Hello दोस्तों आज हम बात करेंगे ट्विटर के बारे मे, ट्विटर क्या है, ट्विटर के उपयोग, ट्विटर का अकाउंट कैसे बनाए।
twitter एक सोशल नेटवर्क साइट है। इसका निर्माण 21 मार्च 2006 को किया गया था इनका मुख्यालय कलिफोर्निआ (USA) मे है। [wpdiscuz-feedback id=”5myghah8y0″ question=”ट्विटर के संस्थापक कौन हैं” opened=”1″]इनके निर्माता जैक डॉर्सी, इवान विलियम्स, बिज स्टोन और नोह ग्लास है।[/wpdiscuz-feedback] twitter दुनिया का सबसे पॉपुलर social Media प्लेटफार्म है।
ट्विटर दुनिया का माइक्रो Blogging सिस्टम है जहाँ पर आप छोटे – छोटे post को रीट्वीट और ट्वीट कर सकते है। यह इतना पॉपुलर है की पूरी दुनिया के लगभग 140 देशों के लोग Use करते है। इसके उपयोगकर्ता 1.5 billion से भी अधिक है
Twitter के उपयोग
इस Social media प्लेटफार्म यानि Twitter पर आप दुनिया के बड़े – बड़े सार्वजानिक हस्ती जैसे Politician, Actor, Actress या अपने दोस्तों या सगे सम्बन्धी को फ़ॉलो कर के उन तक अपनी बात ट्वीट कर के पहुंचा सकते है। इस ट्विटर के जरिये उन्हें फ़ॉलो कर के उनके सारी activities पर नजर ऱख सकते है।
इस Twitter एप्लीकेशन को आप अपने मोबाइल के playstore से भी downlod कर सकते है या निचे दिए हुए link पर से जा के आप इनको डाउनलोड कर के इनको प्रयोग कर सकते है 👉Twitter डाउनलोड
Twitter का अकाउंट कैसे बनाये
इसका account बनाने के लिए आपको पहले इस एप्लीकेशन को play store से डाउनलोड करना पड़ेगा या नहीं तो आप http://www.twitter.com पर जा के भी इसका अकाउंट बना सकते है।
- Twitter अकाउंट बनाने के लिए Twitter Lite या Twitter एप्लीकेशन को प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के बाद Open करें।
- इस एप्लीकेशन को Open करने बाद आपको sign up और Log in दो ऑप्शन दिखाई देंगे आपको sign up पर क्लिक करना है।
- Sign up पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Create your account का एक page open होगा वहां पर आपको अपना name, Phone Number, और Date of Birth डालना होगा, ये तीनो डालकर Next पर क्लिक कर दे। Email कैसे भेजे, पूरी जानकारी?
- Next पर क्लिक करने के बाद आपको Customize your experience का page आएगा वहां पर आपको कुछ नहीं करना है बस आप फिर से Next पर क्लिक कर दे।
- उसके बाद आपको Create your account का page आएगा आपने जो भी Details भरी है वहां शो होगा अपना detail चेक कर ले अगर आपका detail सही है तो आप उसके निचे sign up पर क्लिक कर दे।
- Sign up पर क्लिक करने बाद आपको Verify Phone का ऑप्शन आएगा आप उसे ok कर दे। ok करने के बाद आपको अपने नंबर पर एक Verification Code आएगा वो code वहां पर डाल के Next पर क्लिक कर दे।
- उसके बाद आपको एक नया page open होगा वहां पर आपको एक Password डालने के लिए कहाँ जायेगा, आप एक 8 character का stronge Password डालकर Next पर क्लिक कर दे। ( आपको पासवर्ड याद रखना है ताकि login करने मे कोई दिक्कत ना हो )
- Next पर क्लिक करने के बाद आपको pick a profile picture का एक page open होगा इसमें आपको अपना एक Image लगा सकते है या नहीं तो आप Skip भी कर सकते है।
- उसके बाद आपको Describe Yourself का page open होगा इसमें आपको अपने biography बारे मे कुछ शब्द लिखना है अगर नहीं लिखना चाहते है तो आप skip कर के आगे बड़ सकते है।
- Skip करने के बाद आपको फिर एक page open होगा वहां पर आपको Language चुनने को कहा जायेगा आप जिस भी भाषा मे ट्विटर का प्रयोग करना चाहते है उसे select कर के Next पर क्लिक कर दे।
- Next पर क्लिक करने के बाद आपके सामने what are you interest? का page open होगा इसमें आपको जिस चीज के बारे ट्विटर पर फ़ॉलो करना चाहते है उसे सेलेक्ट कर ले जैसे Sport, Music, Entertainment, News आदि। या अगर आप इसे choose नहीं करना चाहते है तो आप skip कर सकते है।
- उसके बाद आप आपके सामने कुछ महानहस्ती जैसे politician, Actor, Actress, Cricketers के id शो होंगे अगर आपको इन सब मे जिसे आप फ़ॉलो करना चाहे तो कर सकते है या नहीं तो Next पर क्लिक कर दे। आपका अकाउंट अब पूरी तरह से तैयार है अब आप इनका use कर सकते है।
Twitter पर ट्वीट और रीट्वीट कैसे करें
कुछ ऐसे new user है ट्विटर पर जो tweet कैसे करते है ये नहीं जानते तो चलिए हम बताते है की ट्विटर पर tweet कैसे करते है। ट्विटर पर tweet करने के लिए आपको ट्विटर मे login करना है आप जैसे ही login करेंगे आपके सामने ट्विटर का Homepage open होगा उसके ठीक right side निचे के तरफ + का एक गोल blue color के button को दबाना है आप उसे जैसे ही दबाओगे आपके सामने What’s happening लिखा हुआ page open होगा वहां से आप कुछ भी लिख के ट्वीट कर सकते है।
अगर कोई वयक्ति Tweet करता है और आप उस व्यक्ति को follow किये हुए है तो उनका tweet किया हुआ post आपके ट्विटर के homepage पर आ जायेगा अगर आप उस post को retweet करना चाहते है तो उनके ट्वीट किये हुए post के निचे 3 ऑप्शन दिखाई देती है जो पहला ऑप्शन comment, दूसरा ऑप्शन Retweet, और तीसरा ऑप्शन Like का होता है। अगर आपको Retweet करना है तो आपको उसके post के निचे दूसरा ऑप्शन दबाना है जो ऊपर निचे के तरफ गया arrow बना होगा वही Retweet का ऑप्शन है। Paytm क्या है इसका उपयोग? Email कैसे भेजे, पूरी जानकारी?