वास्तु के अनुसार घर में स्थित कोई भी वस्तु में नकारात्मक और सकारात्मक दोनों प्रकार की ऊर्जा होती है। अगर इसे सही स्थान अथवा सही दिशा में ना रखा जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है और यदि इसे आप सही स्थान और सही दिशा में रखते हैं तो यह सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। जो परिवार के मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।घड़ी को भूल कर भी इस दिशा मे ना लगाये – वास्तु शास्त्र?
आज के विज्ञान भी इस बात को मानता है कि घर में स्थित हर एक वस्तु ऊर्जा तरंगे छोड़ती है दोस्तों हम सबों के घर में घड़ी का प्रयोग किया जाता है घड़ी जो बीते हुए समय और आगे आने वाले समय को हमें सूचित करते रहती है। अगर हमारे जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है तो वह है समय। हर एक का समय एक जैसा नहीं होता अच्छे और बुरे समय सभी के जीवन में आते रहते हैं यह समय चक्र का चलना कायम ही रहता है।
घड़ी को भूल कर भी इस दिशा मे ना लगाये – वास्तु शास्त्र?
समय किसी के लिए नहीं रुकता किंतु हम आपसे कहे कि अपना समय को अच्छा बनाने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं जी हां। आज हम घरों में लगी घड़ी को रोज निहारते हैं पर यह कभी नहीं सोचा कि हमारा समय बदलने में और अच्छा समय लाने में हमारी मदद कर सकता है। दोस्तों हम जीवन में कई बार छोटी छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं पर वही चीज है हमारे नजर पर अच्छा और बुरा प्रभाव डालते हैं।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं की घड़ी आपको सही दिशा दिखाने में कैसे मदद करती है इसके अलावा कैलेंडर को किस जगह लगाना चाहिए और किस जगह पर नहीं यह भी आज हम आपको बताएंगे। सबसे पहली बार घड़ी के प्रकार वास्तु शास्त्र में घड़ी यदि गोल और अंडा आकार के हो तो सबसे उत्तम माना जाता है, पर आजकल देखा जा रहा है के बाजार में कई प्रकार की घड़ियां मौजूद है। जिसमें घर के सदस्य या भगवान के फोटो लगाए जाते हैं लेकिन दोस्त घड़ी के साथ तस्वीर लगाना बिल्कुल सही नहीं है।
इससे आपके घर के सदस्य के जीवन पर प्रभाव देखने को मिल सकता है और भगवान की तस्वीर घड़ी में बिल्कुल भी ना लगाएं क्योंकि भगवान को प्रतिदिन धूप अगरबत्ती की आवश्यकता होती है और घड़ी तो कई महीनों तक धूल में पड़ी हुई रहती है इससे भगवान का अपमान होता है और शुभ माना नहीं जाता।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कैसा घड़ी लगाना चाहिए
हो सके घड़ी गोल या अंडाकार ही पसंद करें घड़ी गोल तथा अंडाकार हमारे पृथ्वी को दर्शाता है। चोकुठ घड़ी में नुकीले कौन होते हैं और वास्तुकार के अनुसार नुकीले चीजों में नकारात्मक ऊर्जा संचार करती है। दूसरी बात घड़ी को स्वच्छ और नया रखें। दोस्तों हम लोग चाहते हैं कि हमारी जिंदगी में सदाचार अच्छा होते रहे तो हम उसके लिए खुद को सवारे रखते हैं।
जिस प्रकार नए कपड़े नए आभूषण पहनते हैं उसी प्रकार अपने घर की घड़ी को स्वच्छ ही रखना चाहिए समय-समय पर घड़ी पर चढ़ी धूल और झालो को साफ करते रहिए इससे आपका भाग्य भी धुंधला नहीं पड़ेगा। कई घरों में आदत रहती है की पुरानी घड़ी को बनवाकर चलाते रहते हैं और एक नई घड़ी आई तो पुरानी घड़ी को कहीं और लगा लेते हैं कृपया ऐसा ना करें। घर में धूल चढ़ी घड़ी बंद पड़ी हुई घड़ी फूटी हुई घड़ी खराब हो गई को बिल्कुल ना रखे है इससे घर में नकारात्मकता और दरिद्रता का वास होने लगता है।
वास्तु शास्त्र
बंद पड़े घड़ी को घर में रखने से व्यक्ति की जिंदगी में नए पड़ाव नहीं आते हैं और वह अपने कार्य में सफलता प्राप्त नहीं कर पाता। तीसरी बार घड़ी की सही दिशा घड़ी को कभी भी दक्षिण दिशा में होना नहीं चाहिए दक्षिण दिशा यमलोक की दिशा मानी जाती है। काल का अंतिम चक्र यहीं से शुरू होता है इसीलिए वास्तु शास्त्र में इस दिशा को घड़ी के लिए अशुभ माना गया है।
घड़ी को घर में उत्तर पश्चिम और पूर्व दिशा में लगा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे घड़ी को मुख्य द्वार आने जाने वाले जगहों के ऊपर घड़ी को कभी ना लगाएं ऐसे समय का प्रभाव आपके आने जाने वाले दिनों पर पड़ सकता है।घड़ी को हमेशा दीवार पर लगाए जिससे आप समय को सामने से देख सके चौथी बात घड़ी के साथ कैलेंडर का भी ध्यान रखिए घड़ी समय का प्रतीक है जबकि कैलेंडर उससे जुड़े तारीख का लेखा जोखा बताता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कैलेंडर लगाने की प्रक्रिया
कैलेंडर को पूर्वी और उत्तरी दिशा में कभी भी नहीं लगाना चाहिए इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है कृपया अपने घरों में नए कैलेंडर के साथ पुराने कैलेंडर को कभी ना लगाएं। कैलेंडर और घड़ी दोनों आने वाले समय के सूचक हैं जोकि हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं उन्हें समय के अनुसार ही लगाना चाहिए।
घड़ी को कभी भी नियत समय ना रखें घड़ी को 10 से 30 मिनट आगे रख सकते हैं इससे आपको दुष्ट काल परिणाम कभी भी प्राप्त नहीं होगा। एक छोटा सा उपाय बताना चाहेंगे की रूकी हुई घड़ी और पुराना कैलेंडर आपके जीवन में रुकावट बन सकती है इसीलिए वक्त के साथ आगे बढ़ने के लिए घड़ी और कैलेंडर को बदलते रहिए।
कैलेंडर को कभी भी आप सोने वाले कमरे में ना लगाएं और ना ही मुख्य द्वार पर टांगे या शुभ माना गया है पुरानी घड़ी को किसी को दान में देने से शुभ माना जाता है इससे आपके जीवन से बुरा समय निकल जाता है इसीलिए अगर आपके घर में कोई पुराना घड़ी हो तो उसे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान में जरूर दें