दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि बिल्ली का रास्ता काटना शुभ होता है या अशुभ, इसका हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है और आखिरी बिल्लियां किसी विशेष व्यक्ति का ही रास्ता क्यों काट ती है क्या उसके जीवन पर आने वाले संकट के बारे में संकेत देती है या आने वाली खुशियों का संकेत देती है। आइए आज हम इन सब के बारे में जानेंगे किस शास्त्र में इनके बारे में क्या महत्व है
बिल्ली का रास्ता काटना शुभ या अशुभ
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्राचीन काल से एक आम धारणा है कि बिल्ली अगर रास्ता काट दे तो यह अपशगुन होता है और इसी धारणा के कारण बहुत से मनुष्य बिल्ली के रास्ता काट देने पर कुछ समय तक रुक जाते हैं और उसके बाद आगे बढ़ते है, इसके साथ ही कुछ लोग इंतजार करते हैं कि कोई दूसरा व्यक्ति उस रास्ते से आगे निकल जाए उसके बाद मैं निकलूं। लेकिन सच बात यह है कि हर स्थिति में बिल्ली का रास्ता काटना अपशगुन नहीं होता, कुछ मनुष्य को बिल्ली का रास्ता काटना शुभ भी हो जाता है और कुछ कुछ संकट का भी सामना करना पड़ता है।
आइए आपको बताते हैं बिल्ली के रास्ता काटने पर मनुष्य को क्या करना चाहिए और इससे मनुष्य को कौन से संकेत मिलते हैं
दोस्तों शास्त्रों के अनुसार बिल्ली का रास्ता काटने तभी अशुभ माना जाता है जब बिल्ली बाई ओर से रास्ता काटते हुए दाएं ओर चली जाय उसके बाद अन्य स्थिति में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता है। कई मान्यता है कि बिल्ली की भी छट्टी इंद्रियां काफी विकसित होती है इसलिए भविष्य में होने वाली घटना है या फिर आने वाली घटनाएं का एहसास बिल्ली को हो जाता है और वह हमें रास्ते काट के संकेत कर देते है जिससे हम उनके संकेत पाकर कोई भी परेशानियों से बच सकते हैं।
दोस्तों कई लोगों ने इस बात का अनुभव किया है कि जब-जब बिल्ली ने उनका रास्ता काटा है तब-तब उसके साथ कोई ना कोई दुर्घटना अवश्य घटी है यह बात बिल्कुल सत्य भी है और कई लोग इसको अंधविश्वास भी मानते हैं। दोस्तों माना जाता है कि घर में आकर बिल्ली जब रोने लगे तो घर में कोई अनहोनी घटना होने की संभावना बनी रहती है, घर में आपस में बिल्लियों का लड़ना धन हानि, या किसी लड़ाई का संकेत, या फिर किसी की मृत्यु कि सूचना मिलने की संभावना बनी रहती है।
प्राचीन मान्यताओं के अनुसार के अगर दीपावली की रात घर में बिल्ली आती है तो यह शुभ शगुन माना जाता है इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन माना जाता है और घर में सुख समृद्धि और धन-वैभव की प्राप्ति होती है। अगर घर के अंदर बिल्ली जन्म लेती है तो भी यह शुभ संकेत माना जाता है इससे घर के परिवार के सदस्य के बीच में प्रेम और सुख शांति बनी रहती है। शास्त्रों के अनुसार यह माना जाता है कि बार-बार घर में बिल्ली का आना शुभ होता है और अगर कोई बिल्ली आपके घर के अंदर दूध पीने की ताक में बैठी है इसे भी शुभ माना जाता है इससे धन के आगमन का संकेत मिलती है।
दोस्तों आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बिल्ली के घर में रहने से सभी परिवार के सदस्यों को ग्रह एवं दोषों से रक्षा होती है। ज्योतिष शास्त्र में बिल्ली को नवग्रहों में एक राहु की सवारी माना जाता है जिस व्यक्ति के कुंडली में राहु का ग्रह शुभ नहीं होता उन्हें राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए बिल्ली को भोजन अथवा दूध अवश्य पिलाना चाहिए ऐसा करने से राहु की दशा से मुक्ति मिलती है और उनके सभी कार्य सफल होते हैं।
श्री कृष्ण कहते है इन 5 चीजें दान करने से भयंकर गरीबी आती है?
मृत्यु के बाद दाह संस्कार क्यों किया जाता है :- गरुड़ पुराण?