दोस्तों वह समय ही है जो चाहे तो राजा को रंक बना सकता है या फिर फकीर को भी अमीर। अब आप यह सोच रहे होंगे कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं, तो मित्रों आपने यह भी अनुभव किया होगा कि किसी का भी समय एक जैसा नहीं रहा है। अगर आज किसी का समय अच्छा चल रहा है तो आगे चलकर उनका बुरा समय आना निश्चित है। और समय के बारे में भी भगवान श्री कृष्ण ने भागवत गीता में कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताया है जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका कैसा समय शुरू होने वाला है तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे संकेतों के बारे में।भाग्य बदलने से पहले मनुष्य को मिलते हैं यह संकेत?
भाग्य बदलने से पहले मनुष्य को मिलते हैं यह संकेत?
भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि वह समय ही है जो मनुष्य के जिंदगी में आने वाले सुख एवं दुखों के बारे में बताता है। आगे भगवान श्री कृष्ण कहते हैं सुख वाला हो या फिर दुख इसका संकेत कर्ता द्वारा किया जाने कर्म या फिर पशु पक्षी, एवं भक्तों के जरिए मिलने लगता है परंतु अज्ञानता वश मनुष्य उसे जान नहीं पाता। भागवत गीता में वर्णित कथा के अनुसार एक बार नारद मुनि भगवान विष्णु से मिलने के लिए गए और उन्होंने भगवान विष्णु से मनुष्य के जीवन में आने वाले सुख एवं दुख के आने वाले संकेतों के बारे में पूछने लगे।
तब भगवान श्रीकृष्ण ने बताया कि जब किसी व्यक्ति की आंख ब्रह्म मुहूर्त यानि सूर्य उगने से 1से 2 घंटे पहले खुलता है और इस अंतराल में उनके सपने में भगवान का स्मरण हो जाए तो ऐसे मनुष्य को जान लेना चाहिए कि उनके जीवन में नई समृद्धि खुलने वाली है पर उनके दुखों के दिन जाने वाले है।
इसके अलावा अगर कोई मनुष्य पूजा करता है और उनके चढ़ाए हुए फूल भगवान पर से गिर जाते हैं तो उन्हें भगवान का आशीर्वाद माना जाता है और यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। और यही नहीं और भी बहुत सारी घटनाएं है जो मनुष्य अपने भविष्य में आने वाले समय को जान सकता है। जैसे जब कोई मनुष्य सुबह उठते ही जब शीशे में अपना चेहरा देखता है और उसको अपना चेहरा खिल खिलाता हुआ नजर आता है और ऐसा कुछ दिनों तक लगातार होता है तो समझ जाना चाहिए कि उस व्यक्ति का भाग्य बदलने वाला है।
मनुष्य को मिलने वाले शुभ अशुभ संकेत
ऐसा भी माना जाता है कि जब आपको सपने में भविष्य में होने वाली घटनाएं दिख जाती है तो इसे भी भगवान का संकेत मान सकते हैं कि आपके जीवन में अब कुछ अच्छा होने वाला हैं। ऐसे ही और भी कुछ संकेत है जो आपके जीवन में आने वाले दुख के खत्म होने और अच्छे वक्त की शुरुआत को बताता है, ऐसे ही एक और संकेत के बारे में जानेंगे जो आपके धन संबंधित समस्याओं को खत्म होने ओर इशारा करता है।
घर पर किसी रिश्तेदार का आना
अगर सुबह-सुबह आपके घर में कोई रिश्तेदार या फिर अन्य कोई पैसे देकर जाता है तो यह आपके घर में लक्ष्मी के प्रवेश को बताता है और आप यह समय लेकर आपके जीवन में धन संबंधी समस्या है अब खत्म होने वाली हैं। आगे श्री कृष्ण धन संबंधित समस्याओं को खत्म होने के बारे में कहते हैं कि यदि किसी मनुष्य के हाथों में पैसे नहीं रुकते हैं और फिर अचानक से उनके हाथों में धन रुकने लगता है तो फिर उस मनुष्य को समझ जाना चाहिए कि खाली जेब अब भरने वाली हैं जिसके जीवन में चल रहे धन संबंधित परेशानियों को खत्म कर देगा।
पशु पक्षियों से मिलने वाली संकेत
और भी कुछ ऐसे संकेत है जो पशु पक्षियों के द्वारा मनुष्य को दिए जाते हैं जैसे कि यदि कोई बंदर आप के छत पर आम की गुठली फेंक कर चला जाए, यह कोई बिल्ली आपके घर में अपने बच्चों को जन्म दे, या फिर कोई पक्षी आप के छत पर चांदी की वस्तु छोड़ जाए तो यह भगवान का संकेत माना जाता है कि आपके अच्छे दिनों की शुरुआत अब होने वाली हैं। और गाय के बारे में भी एक संकेत माना जाता है कि यदि आपके दरवाजे पर अचानक से किसी गाय का आना चालू हो जाए और आपके घर से भोजन या पानी का सेवन करती है तो समझ जाए कि आपके घर में सुख समृद्धि आने वाली है और उस घर के सारे कष्ट गौमाता हरने वाली हैं। तो दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो अपने मित्रों को भी शेयर करें।
गाय के किस अंग में कौन से देवी-देवताओं का वास है – पौराणिक कथा।
गाय माता को जूठन खाने का श्राप क्यों दिया गया?