श्री कृष्ण कहते है इन 5 चीजें दान करने से भयंकर गरीबी आती है?

0

दोस्तों हमारे हिंदू धर्म में हमें बचपन से ही सिखाया जाता है कि हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए। दूसरों की मदद करने से हमें पुण्य मिलता है, श्री कृष्ण कहते हैं कि जो मनुष्य अच्छा कर्म करता है उसे अच्छा ही फल प्राप्त होता है इसलिए अगर आप जीवन में उन्नति करना चाहते हैं तो दूसरों की मदद एवं दान धर्म जीवन में अवश्य करें। जीवन में दान-धर्म इत्यादि करना बहुत ही पुण्य का काम होता है लेकिन हमारे हिंदू धर्म शास्त्रों में कुछ ऐसे भी वस्तुओं का वर्णन मिलता है जिनका दान इंसानों को नहीं करना चाहिए। इन वस्तुओं का दान करना शास्त्रों में बहुत ही अशुभ माना जाता है तो चलिए जानते हैं कि कौन सी ऐसी वस्तु है जो इंसानों को कभी दान नहीं करना चाहिए ?

नुकीली वस्तुओं का दान 

हिंदू धर्म वास्तु शास्त्रों के अनुसार नुकीली या धारदार वस्तुएं कभी दान नहीं करना चाहिए जैसे चाकू,छुरी इत्यादि। ऐसी वस्तुएं जीवन में कभी इंसानों को दान नहीं करना चाहिए ऐसा करने से घर की सुख शांति भंग हो जाती है और घरों में दुख और अशांति अपना पांव जमा लेती है और घर में झगड़े और कलेश होने लगती है इसलिए किसी को इन वस्तुओं का दान देते वक्त इन बातों का ध्यान रखें।

 तेल का दान 

जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि का दोष होता है उसको तेल का दान करना या काली वस्तुओं का दान करना बड़ा ही शुभ माना जाता है लेकिन यह भी बात ध्यान में रखें कि कभी दूसरों को खराब तेल या इस्तेमाल किया हुआ तेल कभी दान में नहीं देना चाहिए ऐसा करना भी बड़ा ही अशुभ माना जाता है।

 प्लास्टिक की वस्तुओं का दान 

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी को भी प्लास्टिक की वस्तुएं कभी किसी को दान में या भेंट में नहीं देना चाहिए इसके अलावा आप स्टील की वस्तुएं दान में दे सकते हैं। स्टील की वस्तुएं दान करने से घर में सुख शांति आती है वहीं प्लास्टिक की वस्तुएं दान करने से घर की सुख शांति चली जाती है और व्यापार में भी नुकसान उठाना पर सकता है जिससे इंसान को गरीबी का सामना करना पड़ता है।

 भोजन का दान 

दोस्तों हमलोग द्वार पर आए भिक्षुक को भोजन स्वरूप में रोटी दान में अवश्य देते हैं लेकिन यह भी बात ध्यान में रखें कि कभी किसी भिक्षुक को या फिर साधु संत को बासी भोजन या फिर बासी रोटी दान में नहीं देनी चाहिए ऐसा करने से परिवार के सदस्य बीमार पड़ने लगते हैं घर में गरीबी का भी सामना करना पड़ता है इसलिए ऐसा करने से बचें।

 झाड़ू का दान 

दोस्तों झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है जो कि घर की दरिद्रता को बाहर करता है इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की झाड़ू कभी किसी को दान में या उपयोग करने के लिए नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख शांति भी उसके साथ चली जाती है और घर में दरिद्रता का प्रवेश होने होने लगता है। अगर घर की झाड़ू खराब हुई है या टूटी हुई उसे किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर दे परन्तु कचरे में न फेकें और ना ही किसी को दान में दे। क्योंकि आप अपने घर की झाड़ू से अपने घर का नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं, अगर आप अपने घर का झाड़ू किसी को देते हैं तो आपके घर का भाग्य, सुख-समृद्धि झाड़ू के साथ दूसरे के पास चली आती है इसलिए ऐसा कदापि ना करें और इन बातों का ध्यान रखें।

Also Read :-  कलयुग क्यों है सभी युगों में सर्वश्रेष्ठ, जानिए पौराणिक कथा क्या कहती है इसके बारे में?

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here