श्री रामचरितमानस रामायण के महत्व एवं चमत्कार जानिए क्या है?

0
3585

घर मे श्रीरामचरितमानस के पाठ करने के चमत्कारी फायदे 

 (1) जिस घर में 1 माह में मात्र पूर्णिमा को प्रति माह रामायण का पाठ होता है ,उस घर में अकाल मृत्यु नहीं होती है।

(2) जिस घर में श्री रामचरितमानस रखी होती है वहां कभी भूत, पिशाच, प्रेतों का वास नहीं होता है।

(3) जिस भी घर में रामचरितमानस या रामायण के पास संध्या के समय गाय के देसी घी का दीपक जलाया जाता है ,उस घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती है।

(4) जिस-जिस घर में श्री रामायण या रामचरितमानस के पास सुबह और शाम गौ माता के घी का दिया हमेशा जलाया जाता है ,उस घर में नकारात्मक शक्ति नष्ट हो जाती है और आरोग्य बढ़ता है बीमारियां कम होती हैं। 

(5) जिस घर में श्री रामचरितमानस की शाम के समय देशी गाय के घी का दीपक जलाकर श्री रामचरितमानस की आरती प्रतिदिन होती है उस घर पर श्रीराम जी की कृपा सदैव रहती है ,और घर में शांति का वातावरण रहता है।प्रभु की कृपा रहती है।

(6) जिस किसी घर में प्रति सप्ताह रामयण का पाठ होता है उस घर पर श्रीराम जी व माता सीता जी की कृपा सदैव रहती है। उस घर में बच्चों की वृद्धि होती है।

(7) जिस घर में प्रतिदिन रामायण का पाठ होता है। उस घर पर भगवान शिव, श्रीराम जी, सीता जी, श्री हनुमानजी, शनिदेव, नव ग्रह, 33 कोटि ( प्रकार) के देवी देवताओं की सदैव कृपा रहती है।

(8) अगर कोई गरीब परिवार रामचरितमानस का पाठ करता है तो उस घर से दरिद्रता भाग जाती है, और उस परिवार का यश बढ़ने लगता है, 

(9) जिस किसी घर में रामचरितमानस का पाठ होता है हमेशा उस घर पर साक्षात माता लक्ष्मी जी की कृपा सदैव बनी रहती है। 

(10) रामचरितमानस के पाठ करने से बच्चों को कभी भय नहीे लगता है। 

(11) भूत , प्रेत , पिशाच वहां प्रवेश नहीं कर सकते हैं । वह घर सुख, शान्ति, समृद्धि, धन, अन्न, संतान, मित्र, पड़ोसी, रिश्तेदारों आदि से परिपूर्ण होता है।

(12) रामायण की एक एक चौपाई लाखों मंत्रो के बराबर है ,और हर चौपाई कुछ न कुछ देने वाली है। 

हर भारतीय के घर में रामायण होनी चाहिए। पारिवारिक प्रबंधन हमें रामायण सिखाती है…

 रामायण हमें संसार में जीना सिखाती है।

Also Read :- मृत्यु के बाद दाह संस्कार क्यों किया जाता है :- गरुड़ पुराण?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here