Apple सेब
आप लोग apple यानि सेब तो जरूर खाये होंगे क्या आपको पता है सेब कहा उगता है सेब खाने के फायदे क्या है और सेब कब खाना चाहिए और सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए , तो चलिए आज हम सेब के बारे में जानेंगे और बात करेंगे।
सेब हमारे भारत देश में पाए जाने वाला एक प्रमुख पौस्टिक फल है ये अधिकतर हमारे देश के हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र में पाया जाता है। सेब सभी फलों में उत्तम होता है ये आपको हरेक फलों के दुकानों में आसानी से मिला जाता है। सेब खाने में जितना ही स्वादिष्ट होता है ये उतना ही पौष्टिक एवं सेहत के लिये लाभदायक होता है। इस फल में अनेको प्रकार के बिटामिन एवं मिनरल पाए जाते है। कहा जाता है की आप अगर अगर प्रतिदिन 1 सेब का सेवन करते है तो डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा।
यह फल हमारे दैनिक जीवन में खाये जाने वाला सबसे लोकप्रिय फल है जो हमारी सेहत से जुड़ी अनेको बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। सेब जितना ही लोकप्रिय फल है इसमें उतने ही इसके गुण है सेब में बिटामिन A, बिटामिन C, बिटामिन B, पौटेशियम, कैल्शियम, फाइबर जैसे एंटीऑक्सीडेंट पौषक तत्व पाए जाते है जो हमारी सेहत एवं बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित होता है।
सेब खाने के फायदे Benefit of Apples
- प्रतिदिन सेब के नियमित सेवन करने पर हमारे शरीर के अंदर गलत खान-पान होने वाले विषैले पदार्थ बाहर हो जाते है।
- कब्ज के लिये उत्तम माना गया है सेब को। अगर किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या हो अगर वह प्रतिदिन सेब का नियमित सेवन करता है तो उसे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
- दिल को स्वस्थ रखने में सेब बहुत फायदेमंद होता है सेब में नियासिन एवं फाइबर उचित मात्रा में पाए जाने पर शरीर का कोलेस्ट्राल लेवल सही रहता है जो इंसान के दिल एवं हृदय से सम्बंधित बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।
- बच्चों एवं इंसानों के दिमाग़ तेज करने में सेब उत्तम माना गया है। प्रतिदिन सेब के सेवन करने पर इंसानों का मस्तिष्क एवं दिमाग़ तेज रहता है।
त्वचा के लिये सेब फायदेमंद –
- सेब का नियमित तौर पर एवं करने पर चेहरे एवं त्वचा के लिये बहुत फायदेमंद होता है सेब में कई तरह के एन्टीऑक्सिस्टेंट पाए जाते है त्वचा एवं चेहरे की खूबसूरती बड़ाने और दाग धब्बों को दूर रखता है जिससे त्वचा में चमक आती है।
वजन करने में मददगार सेब –
- बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिये सेब बहुत मददगार होता है। अगर आप प्रतिदिन अपने डाइट में प्रतिदिन एक सेब शामिल कर के खाते है तो शरीर को मजबूती मिलती है और जल्दी भूख भी नहीं लगती है जिससे बढ़ती वजन को घटाने में फायदेमंद होता है।
आँखो की रोशनी बढ़ाने के लिये –
- सेब में विटामिन A एवं कई तरह के एन्टीऑक्ससिटेंट पाए जाते है जो आपके सेहत के लिये फायदेमंद तो होता ही है और साथ में आपके आँखो की रौशनी बढ़ाने के लिये भी सेब बहुत ही फायदेमंद होता है।
हड्डियों को मजबूत बनाए –
- सेब में कैल्शियम की मात्रा भी पायी जाती है जो हमारे शरीर के हड्डियों के फायदेमंद होता है अगर हम रोज व्यायाम करने के बाद अपने डाइट में 1 सेब प्रतिदिन शामिल करें तो इससे हमारे शरीर के हड्डियों के लिये कैल्शियम की मात्रा पूरी रहती है जिससे हमारी शरीर की हड्डिया भी मजबूत रहती है और हमें थकान महसूस नहीं होता है।
सेब कब खाना चाहिए
देखा जाये तो सेब खाने का कोई समय तो तय नहीं है लेकिन फिर भी आर्युवेद एवं डॉक्टर की माने तो सेब का सेवन सुबह के समय नास्ते के बाद उचित रहेगा। अगर आप सुबह प्रतिदिन खाली पेट सेब का सेवन करते है तो इससे गैस या एसिडिटी की समस्या होने की संभावना बनी रहती है। अगर इन समस्यों से बचना चाहते है तो सेब का सुबह खाली पेट सेवन ना ही करें तो अच्छा होगा।
सेब कितना खाना चाहिए
एप्पल खाने के तो बहुत से गुणकारी फायदे है अगर वो प्रतिदिन नियम से खाता है तो, सेब एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन 1 या 2 पीस खाना चाहिए। अगर कोई बीमार व्यक्ति है तो उसे डॉक्टर की सलाह से ही सेब खाने को दें।
सेब खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए
अगर कोई व्यक्ति सेब का सेवन करता है तो उसे तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए, क्युकी सेब का सेवन करने पर और तुरंत पानी पिने पर पेट में गैस, अपच, कब्ज, एसिडिटी, जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है इसलिए सेब खाने के बाद तुरंत पानी ना पिए। गिलोय के फायदे एवं औषधीय गुण और नुकसान जाने ?
केले खाने के फायदे एवं गुण, केला कब खाना चाहिए?