हेलो दोस्तों आज हम बात करेंगे कबूतर के बारे में कुछ रोचक जानकारी जिन्हें शायद ही आपलोग जानते होंगे। कबूतर एक घरेलू पक्षी है जो गांव में आमतौर पर अधिक से अधिक घरों में पाला जाता है। कबूतर को घरों की लक्ष्मी भी कहा गया है। तो चलिए आज हम इनके बारे में कुछ जानेंगे अमेजिंग फैक्ट्स के बारे में –
कबूतर के बारे में 21 रोचक जानकारी – amazing facts of pigeon.
1. कबूतर लगभग पूरी दुनिया में पाए जाते हैं जो कई रंगों के होते हैं एक अनुमान के मुताबिक कबूतरों की जनसंख्या पूरी दुनिया में लगभग 40 करोड़ से भी ज्यादा है।
2. इस दुनिया में लगभग कबूतर के 300 से भी ज्यादा प्रजातियां मौजूद है रेगिस्तान,आर्कटिक और अंटार्कटिका को छोड़कर यह पक्षी पूरी दुनिया में पाया जाता है। भारत,मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया में कबूतरों की बड़ी प्रजातियां पाई जाती है।
3.कबूतरों का आकार इनकी प्रजातियों पर निर्भर करता है बड़े कबूतरों का आकार लगभग 19 इंच लंबे और 4 किलो तक का हो सकता है जब भी छोटी कबूतर 5 इंच लंबे और 50 ग्राम तक हो सकते है।
4. कबूतर लगभग 80 से लेकर 100 किलोमीटर तक रफ्तार से उड़ सकता है। आज तक का सबसे तेज कबूतर डेढ़ सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने में सक्षम रहा।
5. कबूतर बहुत ही ज्यादा बुद्धिमान पक्षी होते हैं यह पक्षी अपने आप को शीशे में देखकर पहचान लेते हैं और तो और यह इंसानों के चेहरे भी याद रख सकते हैं।
6. कबूतरों की उम्र लगभग 3 से 5 साल तक की होती है जो कि कई बार यह ऐसा भी होता है यह अपनी उम्र से अधिक समय तक जीवित रह जाते हैं।
7. भारत में कबूतर सफ़ेद एवं चितकबे सबसे अधिक यही दो रंगों में पाए जाते है।
8. कबूतर बहुत ही ज्यादा वफादार किस्म के पक्षी होते हैं यह दाना खिलाने वाले व्यक्ति को हमेशा याद रखते हैं और वह उसे कभी नहीं भूलते चाहे वह व्यक्ति अलग -अलग कपड़े भी पहन कर क्यों ना जाए फिर भी कबूतर पहचान लेते हैं।
कबूतर के बारे में रोचक जानकारी-
9. कबूतर एक सामाजिक पक्षी है वह अकेला रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते है कभी भी आपने देखा होगा कि कबूतर हमेशा 20 से 30 पक्षियों के झुंड में रहते हैं।
10.इंसान और कबूतर का रिश्ता बहुत ज्यादा पुराना है।पुराने समय के कुछ अवशेषों से पता चला है कि कबूतर लगभग 5000 सालों से मनुष्य के साथ रहते चले आ रहे है। जबकि कई विद्वानों का यह मानना के कबूतर और इंसानों का रिश्ता 10000 सालों से भी पुराना है।
11. कबूतर सुनने में बहुत ही सक्षम होते हैं यह मनुष्य की तुलना में बहुत ही कम फ्रीक्वेंसी वाली ध्वनियों को सुन सकते हैं।
12. कबूतरों की देखने की क्षमता बहुत ही ज्यादा तीव्र है आमतौर पर किसी भी जीव जंतु में इतनी ज्यादा देखने की क्षमता नहीं मिलती है यह लगभग 25 से 30 मील तक की दूरी पर किसी भी चीज को पहचान सकते हैं।
13. कबूतर अपने जीवन काल में एक ही जोड़ा बनाकर रहते हैं मतलब कि एक बार जिसे यह अपना जीवनसाथी चुन लिया तो जीवन भर उसके साथ रहते है।
14. कबूतर कभी भी अपना रास्ता नहीं भूलते है यह पक्षी 2500 किलोमीटर दूर जाकर भी फिर उसी रास्ते से वापस आ सकते हैं। कबूतरों के बारे में कहा जाता है कि इन्हे सूरज की रोशनी से दिशा का पता लगाने में आसानी मिलती है।
कबूतर के बारे में रोचक तथ्य – amazing facts of pigeon.
15. कबूतर लगभग एक बार में 3 घंटे तक दे सकते हैं लेकिन यही देखा किया है कि कबूतर ज्यादातर दो ही अंडे देते हैं। अंडे में चूजे को निकलने में लगभग 18 से लेकर 25 दिन तक लग जाते हैं।
16. आपने शायद ही कभी कबूतर के बच्चे या चूजों को देखा होगा बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होते है लेकिन कम दिखाई देते हैं। दरअसल मादा कबूतर अपने बच्चों को तब तक बाहर नहीं निकलने देती है जब तक पूरी तरह से विकसित ना हो जाए। और कबूतर के बच्चे को विकसित होने में लगभग 2 महीने लगते हैं।
17. कबूतर के बच्चे के पालन पोषण की जिम्मेदारी नर और मादा दोनों कबूतरों को बराबर होती है। कबूतर एकमात्र ऐसा पक्षी है जो नर और मादा दोनों मिलकर अपने बच्चे को दूध पिला सकती है।
18. एक रिसर्च में यह पाया गया है कि कबूतरों को गणित भी सिखाया जा सकता है क्योंकि यह अंकों को पहचान सकते हैं और उन्हें समझ सकते हैं और तो और यह वस्तुओं को क्रम में भी जमा कर सकते है। इनकी गणित की क्षमता बंदर से कम नहीं हो सकती है।
19. कबूतरों को पानी पीने बहुत ही ज्यादा पसंद होती है अगर इन्हें पानी अगर ना मिले तो यह बर्फ का भी उपयोग कर सकती है।
20. बहुत जगह कहा भी जाता है सुना जाता है कि सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान कबूतरों का उपयोग संदेश लाने और पहुंचाने के लिए किया जाता था। इन्होने दुश्मनों के हमले के बारे में जानकारी पहुंचा कर बहुत से लोगों की जान बचाई थी।
21.वैसे तो कबूतर कहीं भी रह लेते है क्योंकि कबूतरों के लिए भोजन हर जगह व्याप्त है, लेकिन आमतौर पर देखा गया है कि कबूतर मनुष्य के बीच में रहना पसंद करते हैं। यह अपना घोंसला इंसानी इलाकों के बीच ही बनाना पसंद करते है।
मोर के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Peacock.
हाथी के बारे में रोचक जानकारी – Amazing Facts of Elephants.