खरगोश के बारे में रोचक जानकारी – Amazing fact of rabbits.
Rabbit -खरगोश
खरगोश एक बहुत ही समझदार, चालाक और फुर्तीला जानवर होता है। यह दौड़ने में बहुत ही तेज होता है। खरगोश के कान हमेशा खड़े ही रहते हैं और इसके कान लगभग 4 से 5 इंच तक लंबे होते हैं।
खरगोश एक पालतू जानवर होता लोग इसे शौक से अपने घरों में भी पालते हैं।
दुनिया भर में सबसे ज्यादा यूरोपियन खरगोश को ही पाला जाता है, हम जिस खरगोश को पालते है वह आमतौर पर यूरोपियन खरगोश ही है।
क्या आपको पता है कि एक 2 किलो का खरगोश 10 किलो कुत्ते के बराबर पानी पी सकता है।
धरती पर पालतू खरगोश कि लगभग 305 प्रकार कि प्रजातियां है जबकि जंगली खरगोश कि सिर्फ 13 प्रजातियां ही है।
खरगोश के पुरे शरीर में सिर्फ उसके पैरों के तले ही पसीना आता है और उसके शरीर में कही भी पसीना नहीं आता है।
खरगोश के बारे में आश्चर्यजनक जानकारी –
क्या आपको पता है कि खरगोश के जबड़े में 28 दांत होते है और सबसे आश्चर्य की बात यह है कि उनके दांत जीवन भर बड़ते रहते हैं।
जंगली खरगोश की उम्र लगभग 1 से 2 साल तक की होती है जबकि पालतू खरगोश की उम्र 8 से 10 साल तक की होती है। हालांकि आस्ट्रेलिया में एक ऐसा खरगोश भी था जो की 18 साल की आयु तक जीवित था जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
मादा खरगोश का गर्भकाल लगभग 30 से 32 का होता है वह एक साल में कम-से-कम 4 बार और एक बार में कम-से-कम 3 से 7 बच्चों को जन्म देती है। जन्म के समय जो खरगोश होते है वह बिना बालों के पैदा होते है और उनकी आखें तब तक नहीं खुलती जब तक वह दो हफ्ते से अधिक न हो जाते।
खरगोश खाने में लगभग 6 से 8 घंटे तक समय बिताता है और एक मिनट में लगभग 120 से 130 बार अपना खाना चबाता है।
खरगोश लगभग 360 डिगी तक देख सकता है लेकिन उसकी नाक के ठीक निचे छोटा सा ब्लाइंडस् होता है जिसके कारण खरगोश जो भी खाना खाता है वह उसे दिखाई नहीं देता है बल्कि वह सूंघ कर अपना भोजन पता लगाता है और खाता है।
जो खरगोश होते हैं वह भी घोड़े की तरह बिल्कुल भी उल्टी नहीं करते है।
खरगोश के बारे में रोचक जानकारी – Interesting facts of rabbits
दुनिया में सबसे ज्यादा खरगोश मनुष्य के हाथों ही मारा जाता है। दुनिया भर में खरगोश के मांस के लिए हर साल लगभग एक बिलियन खरगोश को मारा जाता है पूरी दुनिया में चीन जो है वह खरगोश की मांस के लिए सबसे बड़ा व्यापार करता है। पूरी दुनिया में लगभग 40 परसेंट खरगोश का मांस चीन में बेचा जाता है।
खरगोश एक ऐसा प्राणी है जो अपने दोनों कानों में से एक कान को भी हिला सकता है ठंड लगने पर अपने दोनों कानों को सिकुड़ कर भी रख सकता है। यही कारण है कि खरगोश ठंड के वजाय गर्मियों में बेहतर सुनते है क्योंकि ठंड के दिनों में वह अपने कानों को सिकुड़ कर के ही रखना पसंद करते हैं
खरगोश लगभग 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ता है और इसकी सबसे तेज भागने वाली प्रजाति का नाम जैक खरगोश जो कि लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। खरगोश कभी भी अपनी दुश्मनों से बचने के लिए सीधा नहीं दौड़ता वह हमेशा टेढ़ा-मेढ़ा ही दौड़ता है
यें 1 दिन में लगभग 18 झपकी लेता है और लगभग 8 घंटे सोता है और यह हाथियों की तरह अपनी आंखों को खोल कर भी सो सकता है।
यूरोप के बहुत से सारी ऐसी जगहों पर लोग खरगोश के पैरों को अपने गले में पहनते हैं ऐसा वहां के लोग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि वहां की मान्यता है कि उनकी किस्मत अच्छी रहे।
कछुए के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Turtles.