हैल्लो दोस्तों आज हम लोग बात करेंगे गिलहरी के बारे में कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट के बारे में जिन्हें शायद आप लोग जानते होंगे। वैसे तो गिलहरी एक बहुत ही फुर्तीला जीव होता है जो कि लगभग पूरी दुनिया भर में पाया जाता है यें अधिकतर पहाड़ी इलाके, जंगलों, एवं ग्रामीणों क्षेत्र में पाया जाता है।गिलहरी के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Squirrel.
गिलहरी के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Squirrel.
- गिलहरी बहुत ही ज्यादा दयालु किस्म का जीव होती है यह बाकी गिलहरी के बच्चे को बहुत आसानी से अपना लेती है अगर वह अनाथ हो गए हो या फिर वह अपने परिवार से बिछड़ गए हो।
- आमतौर पर गिलहरी एक शाकाहारी जीव है जो कि ज्यादातर फल और बीज खाना ही पसंद करता है जैसे कि बादाम, चीकू, अखरोट और मूंगफली।
- गिलहरी फलों के बीजों को खाने से पहले बहुत अच्छे तरीके से चेक करती है कि कहीं वह सड़ा-गला तो नहीं है वह अपने भोजन को पूरी तरह से तसल्ली करने के बाद ही खाती है।
- गिलहरी साल में एक बार या दो बार प्रजनन करती है और 4 से 6 हफ्ते बाद कई बच्चे को जन्म देती है मगर यह कितने बच्चे को जन्म देगी यह गिलहरी की प्रजाति पर निर्भर करता है।
- आमतौर पर गिलहरी का जीवनकाल 6 से 10 साल तक का होता है मगर चिड़ियाघर में रहने वाले गिलहरियों का जीवनकाल 20 साल तक भी हो जाता है क्योंकि वहां यह पूरी तरह से सुरक्षित एवं देखरेख में होती है।
- दुनिया भर में गिलहरियों के लगभग 250 से लेकर 300 तक की प्रजातियां पाई जाती है जिसमें बहुत से गिलहरियों की प्रजातियां लगभग एक ही समान होती है।
- क्या आपको पता है गिलहरी लगभग 18 फीट से भी ऊंची छलांग लगा सकता है और तो और यह बहुत ज्यादा ऊंचाई से भी यह नीचे गिर जाए तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि इनका शरीर बहुत ही ज्यादा लचीला होता है।
- गिलहरी के आगे के दो पैरों में 4 पंजे होते हैं जबकि उसके पिछले दो पैरों में 5 पंजे होता है और गिलहरी अपने आगे पैरों का इस्तेमाल भोजन को पकड़ने में करती है।
गिलहरी के बारे में रोचक तथ्य –
- गिलहरियों की आंखें इस तरह बनी होती है कि वह अपने पीछे की तरफ भी देख सकती है और उसे कभी भी शिकारियों से भागते समय पीछे मुड़़ कर देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
- गिलहरियों की पूछ उसके लिए बहुत ही ज्यादा खास होती है और उसके पूछ की लंबाई उसके शरीर के बराबर होती है। यह कूदते समय शरीर का संतुलन बनाने के लिए अपने पूछ का इस्तेमाल करती है जिससे कि वह कहीं गिर ना जाए।
- आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गिलहरी के आगे के दांत हमेशा बढ़ते रहते हैं जब तक वह जीवित रहेंगे उसके दांत बढ़ते रहेंगे।
- ज्यादातर गिलहरियों के निवास स्थान पेड़ ही होते हैं लेकिन कुछ प्रजातियों के गिलहरियां जमीन पर भी रहना पसंद करती है।
Squirrel information in Hindi
- जमीन पर रहने वाले गिलहरियों के प्रजाति और पेड़ पर रहने वाले गिलहरियों की प्रजाति में बहुत ही ज्यादा फर्क होती है। जमीन पर रहने वाले गिलहरियों में पेड़ पर रहने वाले गिलहरियों की तुलना में वजन और लंबाई ज्यादा होती है।
- क्या आपको पता है कि गिलहरियों की देखने की क्षमता आम इंसानों से भी ज्यादा तेज होती है यह बहुत ही ज्यादा दूर और सटीक देख सकती है।
- जब भी कभी गिलहरियों को कभी खतरा महसूस होता है तो वह पेड़ पर चढ़ जाती है और तरह-तरह की आवाजें निकालकर अपने साथी गिलहरियों को भी सतर्क करती है।
- गिलहरी एक ऐसा जीव है जो एक बार में लगा 3 से 5 बच्चों को जन्म देती है और उनके बच्चे जन्म के दौरान अंधे ही होते हैं।
- गिलहरियां ज्यादातर दिन में ही घूमती है यह रोशनी के वक्त ही घूमना एवं उछल कूद करना पसंद करती है रात के समय में यह बिल्कुल आराम करती है।
- गिलहरी की कुछ प्राकृतिक दुश्मन भी होते हैं जो गिलहरियों की सदा शिकार करने के लिए तत्पर रहते हैं जैसे- कि सांप, उल्लू, बाज और बिल्लियां।
कछुए के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Turtles.
लोमड़ी के बारे में रोचक जानकारी- amazing facts of Fox.