दोस्तों आज हम लोग बात करेंगे गैंडा के बारे में कुछ रोचक जानकारी जिन्हें शायद जानकर आप लोगों को हैरानी होगी। गैंडा एक अद्भुत जंगली जानवर है जिन्हें शायद ही आप लोग कभी चिड़ियाघर में देखा हो। जब भी कभी बड़े जानवरों की बात होती है तो सबसे पहले हाथी का नाम आता है लेकिन क्या आपको पता हाथी के बाद अगर कोई दूसरा सबसे बड़ा जानवर है तो उसका नाम है- गैंडा। जी हां गैंडा जमीन पर पाए जाने वाले दूसरा सबसे बड़े जानवरों में से एक है इन्हीं के बारे में आज हम लोग कुछ रोचक जानकारी के बारे में बात करेंगे तो चलिए जानते हैं – गैंडा के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Rhino.
गैंडा के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Rhino.
- Rhino जमीन पर पाए जाने वाले एक अद्भुत जानवरों में से एक है इसकी जनसंख्या बहुत कम पाई जाती है क्योंकि इनका शिकार बहुत अधिक होने के कारण यह धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रही है।
- गेंडे की लगभग 5 प्रजातियां पाई जाती है सफेद गेंडे, काले गेंडे, भारतीय गेंडे, सुमात्रा गैंडा, जावन गेंडे। जिनमें से पहले दो प्रकार की प्रजाति आफ्रीका में और बाकी 3 प्रजातियां का गेंडे दक्षिण एशिया के देशों में पाए जाते हैं।
- अफ्रीका में पाए जाने वाले सफेद गेंडे पूरी तरह से सफेद नहीं होते है बल्कि इसकी त्वचा का रंग कुछ भूरा सा होता है। काले गैंडे के मुकाबले इनका मुँह भी हल्का का चौड़ा होता है।
- आमतौर पर गेंडे का वजन 2000 से लेकर 2800 किलोग्राम तक का होता है लेकिन हमारे भारत देश में एक गेंडे का वजन 3800 किलोग्राम तक रिकॉर्ड किया जा चुका है।
- सभी गेंडो का वजन 1000 किलोग्राम से ऊपर ही होता है जबकि ज्यादातर गैंडो का वजन 2000 से लेकर 2800 किलोग्राम तक होता है।
- गेंडो के नाक के ऊपर एक सींग होता है जो कि उनकी शान है और यह उनके बालों एवं नाखूनों की तरह उसके सींग भी हमेशा के लिए बढ़ता ही रहता है। अगर यह सींग किसी कारण टूट भी जाए तो इसकी जगह दूसरा सींग उसी जगह उग जाता है।
- सफेद माता गैंडो को छोड़कर दूसरे सभी मादा गैंडो की प्रजातियां का गर्भकाल 15 से 16 महीने का होता है जबकि सफेद माता गेंदों का गर्भकाल 16 से 18 महीनों का भी हो जाता है।
Rhino गैंडा के बारे में आश्चर्यजनक बातें
- सुमात्रा प्रजाति के गैंडे कद में सबसे ज्यादा छोटे होते हैं और उसकी ऊंचाई लगभग 5 फीट तक ही होती है। सुमात्रा प्रजाति की गेंडे मात्र एक ऐसे गेंडे है जिनके शरीर पर बाल होते हैं।
- वैसे तो गेंडे आमतौर पर बड़े ही आराम से चलते हैं उन्हें किसी बात की कोई जल्दी नहीं होती अगर यदि वह कभी जल्दी में हो या फिर कुछ जंगल में हलचल हो जाए तो वह 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी दौड़ सकते हैं।
- आमतौर पर गेंडे का जीवनकाल 35 से लेकर 45 साल तक का होता है जबकि कुछ गेंडे 50 से लेकर 55 साल तक भी जीवित रहते हैं।
- भारत में गैंडे असम के राज्य में बहुत ज्यादा पाए जाते हैं वहां के काजीरंगा नेशनल पार्क में गैंडो की बहुत ही ज्यादा आबादी है। लगभग पूरे भारत की दो तिहाई आबादी की गेंडे यहीं पर आपको देखने को मिल जाएंगे।
- भारत में गैंडे असम के अलावा पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों और हिमालय के निचले पहाड़ियों पर भी कुछ पाए जाते हैं।
- गेंडे को देखने से ऐसा लगता है कि उनका शरीर कई सारी प्लेटो से ढका हुआ है लेकिन ऐसा नहीं होता है इसका कारण यह है कि इन कि त्वचा की परत ही ऐसी होती है।
- आमतौर पर गेंडे के ऊंचाई लगभग 6 फीट तक होती है और इनकी लंबाई लगभग 11 फीट तक की होती है यह बहुत ही ज्यादा विशालकाय जानवर होते हैं।
Amazing facts of Rhino.
- सफेद गेंडे आकार में सबसे ज्यादा बड़े होते हैं और उसका वजन लगभग 3500 किलोग्राम तक होता है जबकि कुछ गेंडे ऐसे भी होते हैं जिसका वजन 3800 किलो से लेकर 4000 किलोग्राम तक होता है।
- नर गैंडे को bull कहा जाता है जबकि मादा गैंडे को cow कहा जाता है। मादा गैंडा नर के मुकाबले ज्यादा सामाजिक होती है जो झुंड में अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ ही रहना पसंद करती है जबकि नर गैंडे आमतौर पर अकेला रहना ही पसंद करते हैं।
- क्या आपको यह बात मालूम है कि गेंडे के नाक के ऊपर जो सींग होता है वह असल में सींग नहीं होता है दरअसल वो हजारों लाखों बालों के मोटे मजबूत एक गुच्छा होता है जो बिल्कुल एक बहुत बड़े सींग के जैसा लगता है।
- एशिया में पाए जाने वाले लगभग सभी गैंडो का एक ही सींग होता है जबकि आफ्रीका में पाए जाने वाले गैंडो की प्रजाति के दो सींग होते हैं।
- गेंडा एक ऐसा जानवर है जिसके पास देखने की कुछ खास शक्ति नहीं होती लेकिन इनमें सुनने और सुनने में बहुत ज्यादा सक्षम शक्ति पाई जाती है।
- 50% नर और 30 परसेंट मादा गैंडो की मृत्यु सिर्फ आपस में लड़ाई करने के कारण हो जाती है।
हाथी के बारे में रोचक जानकारी – Amazing Facts of Elephants.
शेर के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Lion.