हेलो दोस्तों आज हम लोग चमगादड़ के बारे में कुछ रोचक जानकारियों के बारे में कुछ बात करेंगे शायद ही आप लोगों को पता हो, चलिए जानते हैं। रात के राजा चमगादड़ के बारे में कभी नहीं सुना होगा और देखा भी होगा कि खून चूसने वाले यह जीव देखने में जितने खतरनाक लगते हैं उतने ही खतरनाक इनके काम भी होते है। एक रात में जितने कीड़ों को यह खा जाते हैं और जितने जानवरों के यह खून चूसते उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इतने शातिर जीव होते हैं कि खून चूसने समय आपको पता भी नहीं लगने देते है कि यें आपका खून चूस रहे है। तो चलिए जानते चमगादड़ के बारे में कुछ interesting fact –
चमगादड़ के बारे में रोचक जानकारी- interesting facts of Bat Birds.
पूरे विश्व में चमगादड़ की लगभग 1100 प्रजातियां पाई जाती है यह धरती पर पाए जाने वाले सभी स्तनधारी प्राणियों का संख्या में 20 प्रतिशत है।
वैज्ञानिकों के अनुसार चमगादड़ की उत्पत्ति डायनासोर के समय काल में हुआ था यानि की मानें कि चमगादड़ उत्पत्ति लगभग 6 से 10 करोड़ साल पहले हुई थी।
चमगादड़ में दो तरह के समूह होते हैं बड़े आकार वाले चमगादड़ को Mega Bat और छोटे आकार वाले चमगादड़ को Micro Bat के नाम से जाना जाता है।
Mega Bat को फल का चमगादड़ भी कहते हैं क्योंकि यह फल खाता है यह आपने बड़ी आंखों से ही अंधेरे में देखते हैं यह पुरानी गुफा या इमारतों के बजाय पेड़ों पर रहते हैं।
Micro bat नाम के चमगादड़ आकार में छोटे होते हैं और यह चमगादड़ अधिकतर पुरानी गुफा या खंडहर जैसे स्थानों पर रहते हैं।
(Bat Bird )चमगादड़ की अलग-अलग प्रजातियां अलग-अलग भोजन खाकर जिंदा रहती है। चमगादड़ की ज्यादातर प्रजातियां कीड़े-मकोड़े खाती है, कुछ प्रजातियां फल फूल भी खाती है और चमगादड़ की बहुत सी प्रजातियां सिर्फ खून पीकर ही जिंदा रहती है। कुछ चमगादड़ इस हद तक मांसाहारी होते हैं कि वे मेंढक छिपकली आदि चीजों को भी खा जाती हैं।
चमगादड़ के बारे में रोचक तथ्य – Amazing facts of Bat Birds.
चमगादड़ को रात्रिचर प्राणी कहा जाता है क्योंकि वह दिन के समय सोते हैं और रात के समय यह उड़ते हैं और अपने भोजन की तलाश करते हैं। यह अक्सर एक बार भोजन करने के बाद आराम करते हैं और दूसरी बार फिर भोजन करने निकल जाते हैं।
एक अकेला चमगादड़ 1 घंटे में लगभग बारह सौ कीड़े खा जाते हैं यह एक आदमी के 1 दिन में 20 पिज्जा खाने के बराबर है।
दुनिया में सबसे अधिक चमगादड़ पाए जाने वाले स्थान टैक्सास की गुफा है जहाँ 2 करोड़ से भी अधिक चमगादड़ वास करते हैं। जब रात में यह सभी चमगादड़ अपनी भोजन की तलाश से निकलते हैं तो एक रात में सभी चमगादड़ मिलकर 200 टन से अधिक कीड़े खा जाते है।
चमगादड़ को आपने पेड़ पर उल्टे लटके हुए जरूर देखा होगा, वह पेड़ पर अपने शरीर को पंख से लपेटकर उल्टे लटके हुए होते हैं वे ऐसा इसलिए करते हैं कि ताकि उन्हें ठंडा ना लगे।
चमगादड़ का दिल 1 मिनट में 880 बार धड़कता है।
चमगादड़ओं का जीवनकाल 20 साल का होता है और इसकी 6 प्रजातियां ऐसी भी होती है जो 30 साल तक भी जीवित रह सकता है। चमगादड़ 1 साल में लगभग एक बच्चा पैदा कर सकता है इसलिए इसकी आबादी बहुत कम है।
चमगादड़ के बारे में रोचक जानकारी-
दुनिया का सबसे बड़ा चमगादड़ दक्षिणी प्रशांत महासागर के आईलैंड पर रहने वाला FlyingFox है, इनके पंख की लंबाई करीब 6 फीट तक होती है।
दुनिया का सबसे छोटा चमगादड़ Bumblebee है। इनका आकार एक छोटे के सिक्के के बराबर होता है फिर भी यह एक रात में करीब 300 कीड़े को खा जाता है।
यूरोपीय देशों में चमगादड़ को दवाई बनाने के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।
चमगादड़ हमेशा रात को हमें घरों, खंडहर, या पेड़ों पर उलटे लटके हुए ही हमें दिखाई देते हैं।
चमगादड़ में सुनने की क्षमता बहुत तेज होती है वह 20Hz से लेकर 120000Hz तक वह सुन सकता है वह आपके बालों का हिलना तक भी सुन सकता है इसलिए चमगादड़ अधिकतर रात के शांति के समय में अपने भोजन की तलाश में निकलते है।
Next Read :- कछुए के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Turtles.
खरगोश के बारे में रोचक जानकारी – Amazing fact of rabbits.