दोस्तों जब भी कभी दुनिया की सुंदर पक्षियों के बारे में बात किया जाता है तो उन पक्षियों में तोते का नाम जरूर लिया जाता है। तोता सबसे लोगों के लिए प्रिय और सबसे पसंदीदा और सुन्दर पालतू पक्षियों में से एक है। तोता जितना ही सुंदर होता है वह उतना ही बुद्धिमान भी होता है यह पक्षी इंसान की आवाज की नकल भी कर सकता है इसलिए यह पक्षी लोगों को सबसे प्रिय होता है। आइए आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे तोते से जुड़े कुछ रोचक एवं रहस्यमय बातें जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे, तो चलिए शुरू करते हैं। तोते के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Parrots.
तोते के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Parrots.
* क्या आपको पता है तोते को एक बेवफा पक्षी भी कहा जाता है इसे चाहे जितने भी लंबे समय तक पालतू बनाकर क्यों ना रख ले , एक बार अपने पिंजरे से निकल गया तो फिर कभी लौट कर नहीं आता है।
* तोते में बहुत सी बातें मनुष्य की तरह ही होती है, कि इसकी सबसे अनोखी बात यह है कि यह मनुष्य की तरह ही अपने बच्चे के नाम रखते है जो नाम उसके जीवन भर के लिए होते हैं। और तो और ये अपने पैरों का उपयोग करके भोजन उठाकर अपने चोंच तक भी ले जा सकते है।
* क्या आपको पता है कि भारत में तोते को पिंजरे में डालना गैर-कानूनी है, जी हाँ कानूनी धारा के तहत भारतीय पक्षी को पिंजरे में रखना गैर-कानूनी हैं और इसके तहत आपको 6 महीने से लेकर 6साल तक की भी सजा हो सकती हैं, क्युकि पक्षी उड़ने के लिए पैदा हुई हैं ना कि पिंजरे में रहने के लिए।
* दुनिया में लगभग तोते की 350 प्रजातियां हैं लेकिन क्या आपको पता है कि तोते की एक ऐसे भी प्रजातियां हैं जो उड़ने में सक्षम नहीं हैं जिसका नाम हैं – काकापो (Kakapo). तोते की ये प्रजाति इसलिए नहीं उड़ सकते हैं क्युकि इनका शरीर इसकी क्षमता से बहुत भारी होता हैं।
* एक शेर की रफ़्तार जितनी होती है उतनी स्पीड से एक तोता उड़ सकता है। और तो और मुर्गियों के सामान ही मादा तोते को Hen कहा जाता हैं जबकि नर तोते को Cock कहा जाता है।
तोते के बारे में रोचक तथ्य –
* दुनिया का सबसे पढ़ा लिखा तोता का नाम Puck हैं जिन्होंने डिक्शनरी के लगभग 1728 शब्द याद कर लिए थे और इस तोते का नाम गिनीज ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया था।
* क्या आपको पता है इंसानों की तरह ही तोते भी मोटापे का शिकार होते हैं और वह अपने इस शरीर के मोटापे से परेशान भी हो जाते हैं।
* तोते अलग-अलग आकार एवं अलग-अलग वजन के होते हैं, आमतौर पर एक तोते का आकार साडे 4 इंच से लेकर 40 इंच तक हो सकता है और इनका वजन लगभग 70 ग्राम से लेकर 1.5 किलोग्राम तक हो सकता है।
* Parrot तोते का जीवनकाल बाकी पक्षियों के मुकाबले बहुत ही ज्यादा होता है कई बार ऐसा भी होता है कि आपके साथ उम्र भर भी रह सकते हैं और कई बार अपने मालिक के उम्र से भी ज्यादा जीवित रह जाते हैं। आमतौर पर बड़ी प्रजाति के तोते ज्यादा उम्र तक जीते हैं जो कि लगभग 30 साल से लेकर 70-75 साल तक भी जीवित रहते हैं।
* सबसे लंबी उम्र तक जीने वाले तोते का नाम था Cookie. जिनकी मृत्यु 2016 में लगभग 82 साल की उम्र में हुई थी, इस तोते का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सर्वाधिक आयु जीने वाला तोते के नाम में शामिल किया गया हैं।
Amazing and interesting facts of parrot
* तोते को कभी भी चॉकलेट नहीं खिलाना चाहिए जी हां इस बात का जरूर ध्यान रखें। ऐसा करने से उसके शरीर में जहरीला हो सकता है और उसकी जान भी जा सकती है।
* एक तोते के बच्चे अपने जीवन के पहले 2 हफ्ते के लिए अंधे होते हैं तीसरे हफ्ते में वह देखना शुरु करते हैं और तो तीसरे सप्ताह के बाद ही उसके पंख विकसित होने शुरू होते हैं। लगभग 1 से लेकर 4 साल तक के बाद ही तोते पूर्ण तरह से विकसित होते हैं।
* तोते को अकेला रहना पसंद नहीं होता हैं यह अकेला रहने से बोरिंग फील करते हैं। यह एक प्यार भरा पक्षी है जो लोगों के संपर्क में रहना पसंद करते हैं और उनसे बातें करना पसंद करते हैं।
* तोता को संगीत बहुत ही ज्यादा पसंद होता है और तो और वह संगीत की ताल को महसूस भी कर सकते हैं और समझते भी हैं। तोते संगीत सुनकर बहुत ही ज्यादा खुश होते हैं और तो और तोते के कुछ प्रजाति संगीत को सुनकर गा सकते हैं।
* तोते की विशेषता यह होती है कि अगर हम उन्हें कुछ सिखा के छोड़ देते हैं तो वह अपने बाकी साथियों के बीच में जाकर वह सबको वह चीज सिखा सकता है।
Parrot – तोते के बारे में रोचक जानकारी
* तोता एक सामाजिक पक्षी है जो कि 20 से लेकर 30 तक अपने झुंड में रहते हैं। झुंड में रहने से इनको फायदा यह होता है कि शिकारी पक्षियों पर नजर रखने में मदद मिलती है और यह अपना बचाव कर सकता है।
* तोते में देखने की क्षमता बहुत ही तेज होती है, तोते की आंखें सर की ऊंचाई पर होने के कारण ये बिना सर हिलाये या घुमाये अपने सर के ऊपर, दाएं, बाएं, नीचे ऊपर चारों तरफ देख सकते हैं।
* नर एवं मादा तोते की पहचान करना इंसानों के लिए बड़ा ही मुश्किल होता है क्योंकि इसके शरीर की बनावट दोनों की एक तरह एक जैसे ही होती है, अगर किसी को इसके बारे में पता लगाना तो उसके दो ही रास्ते हैं कैलाश का डीएनए टेस्ट करवाना होगा और दूसरा इनकी सर्जरी करवाकर जाना जा सकता है।
कछुए के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Turtles.
मोर के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Peacock.