बाज के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Hawk.

हेलो दोस्तों आज हम लोग एक ऐसे पक्षी के बारे में जानेंगे जिसे पक्षियों का राजा भी कहा जाता है और इस पक्षी का नाम है- बाज। यह एक शिकारी पक्षी होते हैं जो गिद्ध के आकार में हल्के छोटे होते है। यह पक्षी हमेशा आसमान की ऊंचाई पर ही रहना पसंद करते हैं यह जमीन पर तभी आते है जब इन्हें कोई शिकार करना होता है या फिर भूख लगती है। इस पक्षी के दूर की नजरें बहुत ही तेज होती है यह आसमान में उड़ते हुए भी अपने शिकार को बहुत अच्छी तरह से देख सकते हैं। तो चलिए आज हम लोग जाने में बाज के बारे में कुछ रोचक जानकारी।बाज के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Hawk.

बाज के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Hawk.

  •  बाज को सबसे बुद्धिमान पक्षी माना जाता है दुनिया भर में बाज की लगभग 60 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है।
  •  आसमान में यह पक्षी लगभग 10000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है, आपने इसे बिना पंखे हिलाते हुए आकाश में उड़ते हुए जरूर देखा होगा। यह आसमान में बिना अपने पंख हिलाये बहुत देर तक उड़ सकता है।
  •  आमतौर पर इस पक्षी का जीवनकाल 20 साल तक होता है लेकिन यह 70 साल तक भी जीवित रह सकता है।
  •  ऐसा माना जाता है कि लगभग 1400 साल पहले न्यूजीलैंड में बहुत विशाल बाज रहा करते थे।इसके पंख की चौड़ाई लगभग साढे 9 फीट तक होता था।
  •  आमतौर पर एक नर बाज का वजन लगभग 4 किलोग्राम तक होता है।
  •  मादा बाज एक से तीन सफेद अंडे देती है जिसे वह 35 दिनों तक देखभाल करती है। क्या आपको पता है कि बाज के बच्चे बहुत तेजी से विकास करते हैं और जन्म के बाद 6 हफ्ते में ही इसका वजन 3 से 4 किलोग्राम तक हो जाता है।
  •  अरब देशों में बाज पालना एक शान की बात है और UAE देश का राष्ट्रीय पक्षी बाज ही है। बाज की आवाज बहुत ही तेज होती है और इसकी आवाज बहुत दूर तक सुना जा सकता है।

Interesting facts about of Hawk 

  •  बाज की आंखें बहुत ही ज्यादा तेज होती है यह अपने शिकार को 5 किलोमीटर दूरी तक भी देख सकती है और यह अल्ट्रावॉयलेट लाइट को भी देखने में सक्षम है।
  •  बाज की आंखें वजन में उसके दिमाग से भी बड़ी होती है। बाज अपनी आंखों को भी घुमा सकते हैं और तो और यह उल्लू की तरह अपना सिर 270 डिग्री तक घुमा सकते हैं। बाज की पलके उनकी आंखों को धूल एवं गंदगी से बचाती है।
  •  बाज के चोच जिस तरह मनुष्यों के नाखून टूटने के बाद फिर से उग आते हैं ठीक उसी प्रकार बाज की चोंच भी टूटने पर उग आते हैं।
  •  बाज एक मांसाहारी पक्षी होते यह सिर्फ मांस का ही सेवन करते हैं इनका भोजन शिकार करके यह प्राप्त करता है। इनके शिकार में मछली, खरगोश, गिलहरी चूहे, धीरे उड़ने वाले पक्षी एवं नेवला भी शामिल है।
  •  बाज कोई आम पक्षी नहीं है यह शिकारी पक्षियों की गिनती में आता है। अपने शिकार के मांस को चीरने के लिए बाज के पास बड़ी मुड़ी हुई चोंच, मजबूत पैर, और शक्तिशाली नाखून होते हैं।
  •  आमतौर पर यह देखा गया है कि बाज दिन में ज्यादा सक्रिय होते हैं और अपना शिकार करते हैं क्योंकि यह रात्रि में सोना पसंद करते हैं।
  •  आमतौर पर बाज अकेले या जोड़े में ही नजर आते हैं हालांकि यह सर्दियों के मौसम में अपने भोजन की तलाश के लिए यह समूह में भी निकल जाते है।

Hawk – बाज के बारे में विशेष जानकारी 

  •  बाज ऊंचे पेड़ या ऊंचे चट्टानों पर ही अपने घोसले का निर्माण करते हैं। नर और मादा बाज दोनों मिलकर घोंसला बनाते हैं, बाज के घोसले है का आकार बहुत बड़ा होता है यह लगभग 4 से 6 फीट तक गहरा और 2 से 4 फीट तक का चौड़ा हो सकता है।
  •  बाज को हर दिन खाने एवं शिकार करने की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि इसके शरीर में एक पाचन तंत्र पाया जाता है जिसमें वह अपने भोजन को एकत्रित करके रखते हैं।
  •  कुछ बाजों के पंख छोटे एवं उसकी पूंछ लंबी होती है जिससे उन्हें जंगल के छोटे इलाकों में आसानी से शिकार करने वह उड़ पाने में मदद मिलती है। जबकि कुछ बाजों के पंख चौड़े एवं पूछ छोटी होती है जिससे उन्हें खुले मैदानों एवं पानी के क्षेत्रों में उड़ान भरने में मदद मिलती है।
  •  बहुत कम लोगों को पता है कि बाज पानी में भी तैर सकते हैं मगर क्या आपको पता है जब यह एक बार पानी में उतर जाए तब यह तब तक उड़ा नहीं भरता जब तक यह पानी से बाहर नहीं आता है।
  •  ज्यादातर आदिवासी एवं शिकारी लोग अन्य पशु पक्षियों का शिकार करने के लिए बाज का सहारा लेते हैं वह बाज के पैर को रस्सी से बांधकर रखते हैं। छोटे शिकार को देखते ही वह बाज को आकाश में छोड़ देते है जिसे बाज पल पल भर में उस छोटे पक्षियों को नीचे गिरा देता है उसके बाद आदिवासी लोग उन घायल पक्षियों को पकड़ लेते हैं। इस प्रक्रिया के लिए आदिवासी लोग बाज को ट्रेनिंग भी देते हैं।

हाथी के बारे में रोचक जानकारी – Amazing Facts of Elephants.

तोते के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Parrots.

x

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *