वैसे तो मगरमच्छ पानी और जमीन पर रहने वाला एक बहुत ही खतरनाक जीव है जो एक बार अपने शिकार को मुंह में दबोच ले तो फिर उसे नहीं छोड़ता है।आज हमलोग मगरमच्छ के बारे मे कुछ रोचक जानकारी के बारे मे जानंगे जिन्हें शायद ही आपलोग जानते होंगे तो चलिए जानते है मगरमच्छ के बारे मे कुछ Interesting Facts – मगरमच्छ के बारे में रोचक जानकारी- Amazing facts of Crocodile.
मगरमच्छ के बारे में रोचक जानकारी- Amazing facts of Crocodile.
- Crocodile मगरमच्छ अपने शिकार को चबाते नहीं है वह हमेशा अपने शिकार को निगल जाते हैं। जब वह अपने शिकार को निगलते है तो उसकी आँखो से पानी निकलता है और इसी कारण मगरमच्छ के आंसू वाली कहावत मशहूर है।
- मगरमच्छ मादा मगरमच्छ से संभोग बरसात के दिनों मे अधिक करते है और मादा मगरमच्छ 20 से 50 अंड्डे तक देती है। और वह तीन महीने तक अपने अंड्डे की देखभाल करती है।
- आपने अक्सर देखा वह कि मगरमच्छ पानी के बाहर अपने जबड़े खोलकर पड़े रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि वह ऐसा क्यों करता है ऐसा इसलिए करता है कि वह अपने शरीर का तापमान कंट्रोल कर सके।
- बहुत समय पहले पृथ्वी पर लगभग मगरमच्छ की 23 प्रकार की प्रजातियां पाई जाती थी लेकिन उनमें से ज्यादातर प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर है आज के समय में बहुत ही कम प्रजातियां बची है मगरमच्छ की जो हमें देखने को मिलती है।
- मगरमच्छ धरती के प्राचीन जीवो में से एक है डायनासोर के समय से ही इस पृथ्वी पर रहा है। इस पृथ्वी पर इसके ढाई सौ मिलियन लगभग बरसों से वास है।
- आमतौर पर मगरमच्छ दो प्रकार के होते हैं खारे पानी का मगरमच्छ जिन्हें हम estuarine crocodile कहते हैं और दूसरे मीठे पानी के मगरमच्छ जिन्हें हम freshwater crocodiles भी कहते है।
मगरमच्छ के बारे में रोचक तथ्य – Amazing facts of Crocodile.
- खारे पानी वाले मगरमच्छ अक्सर समुद्र में देखने को मिलते हैं जबकि मीठे पानी मे रहने वाले मगरमच्छ नदियों, झीलों,तालाबों एवं दलदली वाले इलाके में भी मिल जाता है।
- सबसे छोटा मगरमच्छ Dwarf Crocodile होता है इसकी लंबाई लगभग 5 फुट तक होती है और वजन लगभग 32 से 35 किलो तक का होता है।
- मगरमच्छ ज्यादातर गर्म क्षेत्रों वाले इलाके में रहा करते हैं इसका मुख्य कारण यह है कि मगरमच्छ का खून जो होता है वह ठंडा होता है इसीलिए वह अपने शरीर का तापमान कंट्रोल रहने के लिए अधिकतर गर्म क्षेत्र वाले इलाके में रहते हैं।
- आमतौर पर मगरमच्छ पानी में रहने वाली मछलियां और अन्य पानी में रहने वाले जीवो को ही खाते हैं लेकिन मगरमच्छ एक मांसाहारी जीव होता है और अगर यह जमीन पर रहता है तो उन्हें भूख लगने पर किसी जानवर या मनुष्य का भी शिकार कर सकता है।
- मगरमच्छ के बारे में एक अद्भुत बात यह भी है कि या शिकार को निगलने के बाद यह पत्थर के टुकड़े को भी निगल जाता है। एक पत्थर के टुकड़े मगरमच्छ को भोजन को पचाने में मदद करते हैं। यह पत्थर का टुकड़ा मगरमच्छ के पेट में जाकर उसके भोजन को पीस देता है जिससे उन्हें खाना पचाने में मदद मिलती है
Interesting facts about of Crocodiles
- क्या आपको पता है कि मगरमच्छ कभी भी अपनी जीभ को नहीं हिला सकते है और ना ही वह अपने मुंह को बाहर निकाल सकते हैं इनकी जीभ का काम सिर्फ भोजन पचाने के लिए रस पैदा करना होता है।
- मगरमच्छ शिकार करने से पहले बहुत शांत रहते हैं यह कभी भी अपने शिकार का पीछा नहीं करते है बल्कि यह चुपचाप अपने शिकार के पास आने का इंतजार करते हैं और जब इसका शिकार इसके पास आता है तब पलक झपकते ही अपने शिकार को मुंह में दबोच लेता है।
- चिड़ियाघर में रहने वाले मगरमच्छ आमतौर पर चूहे, मरे हुए मछलियां जैसी चीजों को खाते हैं लेकिन जब मगरमच्छ जंगल में होता है तो हर प्रकार के जानवरों को वह खा जाते हैं।
- मगरमच्छ जब रात को पानी से बाहर देखते हैं तो उनकी आंखों में एक लाल सी बिंदी चमकती हुई दिखाई देती है जो दूर से देखने में बहुत ज्यादा डरावनी लगती है।
- मगरमच्छ पानी में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेर सकता है और यह ऐसा अपनी मजबूत पूछ होने के कारण कर पाती है क्योंकि जो इनकी पूछ होती है वह उन्हें तेरे मदद करती है।
- आमतौर पर जंगल में रहने वाले मगरमच्छ का जीवनकाल 30 से 50 साल का होता है जबकि पानी में रहने वाले मगरमच्छ का जीवनकाल 70 से 80 साल का होता है।
- क्या आपको पता है कि मगरमच्छ को सांस लेने के लिए हर थोड़ी देर में पानी की सतह पर आना पड़ता है लेकिन जरूरत पड़ने पर यह पानी के अंदर भी 6 से 7 घंटे तक रह सकते हैं।
- मगरमच्छ की खाल का इस्तेमाल जूते, जैकेट, पर्स, और भी कई तरीके के चमड़ी के सामान बनाने के लिए किया जाता है और इंटरनेशनल मार्केट में मगरमच्छ के चमड़े से बनी हुई सामानों की कीमत लाखों में होती है।
बिल्ली के बारे में रोचक जानकारी – Amazing Facts of Cats.
मोर के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Peacock.