मोर के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Peacock.

0

तो दोस्तों यह बात तो हम सभी जानते हैं कि मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है लेकिन आज भी ऐसी बहुत सी बातें हैं मोर के बारे में जिन्हें आमतौर पर लोगों को पता नहीं होता। तो आज कि इस पोस्ट में हम मोर से जुड़े कुछ जरूरी बातें एवं उससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे जिन्हें शायद आप जानते होंगे तो चलिए जानते – मोर के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Peacock.

मोर के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Peacock.

1. मोर की 3 प्रजातियां होती है जिसमें से 2 प्रजातियां एशियाई प्रजातियां है और एक अफ्रीकी प्रजातियां है। इनमें से जो 2 एशियाई प्रजातियां है उनमें से एक है blue Indian Peacock जिसे हम भारतीय मोर भी कहते हैं और दूसरी है Green Peacock यानी कि हरा मोर, और जो तीसरी अफ्रीकी प्रजाति है उसे हम कांगो के नाम से जानते हैं।

2. वैसे तो मोर एक पक्षी है लेकिन वह जमीन पर ही रहना पसंद करते हैं वह खेत,जंगलो एवं गर्म क्षेत्रों में ही रहना पसंद करते है। वह हमेशा ऐसी जगह पर रहना पसंद करते जहां से वह पेड़ व पौधों को आसानी से पहुंच सके।

3.  मोर एक सर्वाहारी पक्षी होता है वह मुख्य रूप से पौधों, फलों, बीजों, फूलों को ही खाता है लेकिन वह कभी-कभी चीटियां कीड़े मकोड़े जैसे चीजों को भी खा लेता है। आमतौर पर मोर सबसे ज्यादा अनाज ही खाते हैं। मोर किसी भी पदार्थ को खा सकते हैं चाहे फिर वह जानवर हो या फल फूल हो या कीड़े- मकोड़े हो।

4.  मोर कभी भी अकेला रहना पसंद नहीं करते वह हमेशा अपने परिवार या छोटे समूह में ही रहना पसंद करते है उन्हें अकेला रहना बिल्कुल पसंद नहीं, यह बेहद मिलनसार किस्म के पक्षी है।

5.  मोर के पूछ में लगभग 200 से भी ज्यादा चमकीले रंग के पंख होते हैं और तो और उन सभी पंख में बड़ी-बड़ी आंखों वाली निशान बने होते हैं जो दूर से देखने पर बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं। मोर की सुंदरता का कारण उसके सबसे ज्यादा उसके पंख ही है।

6. आमतौर पर मोर की उम्र 15 से 20 साल तक ही होती है लेकिन कुछ मोर 25 से 30 साल तक भी जीवित रह जाती है। और तो और नर मोर मादा मोर के मुकाबले बहुत ज्यादा खूबसूरत होते हैं।

मोर के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Peacock.

7.  हिंदू धर्म ग्रंथ के अनुसार मोर और उसके पंख को धार्मिक नजरिए से देखा जाता है क्योंकि हिंदू धर्म में श्री कृष्ण के मुकुट पर मोर का पंख लगा होता है और तो और मोर को भगवान कार्तिकेय का वाहन भी माना जाता है।

8.  वैसे तो मोर की आवाज बहुत ही ज्यादा तेज और कठोर होती है लेकिन यह हमेशा एक जैसी आवाज नहीं निकालते है। मोर हमेशा अपनी आवाज बदल बदल कर निकाले है और यह जब भी आवाज निकालते हैं इसकी आवाज बहुत तेज और इसकी आवाज बहुत दूर तक जाती है।

9.  मोर के शरीर के सजावटी और सुंदर हिस्सा उसके पंखे होते हैं। एक मोर के उसके पंख पूर्ण रूप से विकसित होने में करीबन 3 से 4 साल लग जाते हैं

10. वैसे तो मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी माना जाता है और तो और हिंदू धर्म में भी मोर की बहुत अधिक मान्यता है। मोर को ज्ञान और करुणा का प्रतीक कहा जाता है। भारत सरकार द्वारा मोर को 1963 में भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था।

11. क्योंकि मोर एक पक्षी है तो जाहिर सी बात है कि मोर उड़ सकते हैं लेकिन मोर उड़कर कभी भी लंबी दूरी तय नहीं कर सकता है।

Peacock – मोर के बारे में जानकारी 

12.  मादा मोर एक बार में 4 से 12 अंडे दे सकती है और तो और उन अंडों से बच्चा निकलने में लगभग 27 से 30 दिन लग जाता है।

13. जंगल में पाए जाने वाले मोरों का जीवनकाल बहुत ही कम रहता है क्योंकी शिकारियों का भय और कठोर मौसम के कारण अपना पूरा जीवन नहीं जी पाते है। वहीं चिड़ियाघर में रहने वाले मोरो का जीवन काल 30 से 32 साल तक भी हो सकता है।

14.  मोर के पंखों के लिए कभी भी मोर का शिकार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह हर साल गर्मी का मौसम खत्म होते-होते ये अपने खुद व खुद झाड़ देते हैं और उसके कुछ समय बाद नये पंख आने शुरू हो जाते हैं।

15. मोर के पंखों से कई प्रकार के सजावटी सामान बनाए जाते हैं। पुराने ज़माने में मोर के पंखो का उपयोग लेखनी के रूप में किया करता थे।

 

कछुए के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Turtles.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here