हेलो दोस्तों आज हम जानेगे हंस के बारे में कुछ रोचक जानकारी तो चलिए जानते हैं interesting facts of swan. वैसे तो हंस एक बेहद सुंदर एवं शांत स्वभाव वाला पक्षी है जो बहुत ही ज्यादा शर्मीले होते हैं जिस कारण यह मनुष्य के नजदीक आए तो यह दूर भाग जाते है। लेकिन क्या आपको पता है हंस जो उड़ना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं फिर भी वह चाह कर भी उड़ नहीं पाते है। तो चलिए आज हम जाने के हंस के बारे में कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स जिन्हे जानकर आप सभी को हैरानी होगी तो चलिए जानते हैं –
हंस के बारे में रोचक जानकारी – Amazing facts of Swan.
- आप सब ने सिर्फ सफेद हंस को ही देखा होगा मगर क्या आपको पता है कि हंस सिर्फ सफेद रंग का ही नहीं बल्कि काले रंग का भी पाया जाता है,जो कि आस्ट्रेलिया में पाया जाता है।
- हंस की कुल छह अलग-अलग प्रजातियां होती है इनकी एक काली गर्दन वाली नस्ल की प्रजातियां भी होती है जो जो कि सिर्फ दक्षिण अमेरिका के क्षेत्र में पाया जाता है।
- हंस की अलग-अलग प्रजातियां लगभग दुनिया की अलग-अलग क्षेत्र में पाई जाती है लेकिन अफ्रीका अंटार्कटिका यह दो ऐसी जगह है जहां पर यह पक्षी नहीं पाए जाते हैं क्योंकि यहां का वातावरण इनके रहने लायक नहीं है।
- एक हंस के शरीर पर लगभग 25000 से भी ज्यादा पंख पाए जाते हैं। हंस सबसे बड़े उड़ने वाले पक्षियों में से एक है वहीं इसका वजन लगभग 15 किलोग्राम तक हो सकता है।
- आपने “दो हंसों का जोड़ा” बहुत से लोगों को कहते हुए सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों कहा जाता है दरअसल दो हंसों का जोड़ा एक प्रेम का प्रतीक माना जाता है क्योंकि यह पक्षी अपने जीवनसाथी से बहुत ही ज्यादा प्रेम करते हैं और पूरी जिंदगी भर उनका साथ रहने की कोशिश करते हैं।
- एक नर हंस का आकार और वजन मादा हंस की तुलना में बहुत ही ज्यादा होता है और तो और क्या आपको पता है कि हंस एक दुनिया में सबसे ज्यादा वफादार पक्षियों में से भी एक है।
हंस के बारे में रोचक तथ्य -interests facts of Swan.
- हंस एक ऐसा पक्षी है जो कि कम उम्र में ही तीन चार साल के होते हैं तभी से यह प्रजनन करना शुरू कर देते हैं। एक मादा हंस लगभग 3 से 8अंडे तक दे सकती है।
- मादा हंस अपनी पूरी उम्र प्रजनन करने में सक्षम होती है और अपने जीवन काल में कई बार अंडे देते है।
- हंस अपने बच्चे की देखभाल लगभग 6 महीने करते हैं और 6 महीने के बाद हंस के बच्चे लगभग पूरी तरह समझदार हो जाते हैं और यह अपना भोजन ढूंढने में खुद सक्षम हो जाता है।
- हंस की याददाश्त बहुत ही ज्यादा तेज होती है वैसे तो हंस देखने में बहुत ही शांत किस्म के पक्षी होते हैं और यह पानी में बहुत ही धीरे-धीरे तैरते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि यह हवा में लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी उड़ सकते हैं।
- हंस बहुत ही ज्यादा गुस्से वाले होते हैं खासतौर पर जब यह अपने अंडे एवं बच्चों की रक्षा कर रहे होते है तब कोई अगर क्षेत्र में दूसरे पक्षी, कुत्तों, इंसानों को देखते हुए उस पर हमला भी कर सकते हैं।
- हंस अपने बच्चों को शिकारी हो या किसी दूसरे जानवरों से सुरक्षा करने के लिए हमेशा डटे रहते हैं।
- हिंदू धर्म में मां सरस्वती का वाहन हंस होता है मां सरस्वती विद्या का प्रतीक माना जाता है इसलिए हंस भी कहीं ना कहीं ज्ञान और विद्या का प्रतीक होता है।
हंस के बारे में रोचक जानकारी – amazing facts of swan
- हंस को प्यार और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। हंस को मारना पाप होता है, हंस को मारना अर्थात पिता,गुरु या देवता को मारने का समान माना जाता है
- हंस ज्यादातर तालाब, झील नदियों,एवं पानी वाले जगहों पर ही पाए जाते हैं इन्हे पानी से बहुत ही ज्यादा लगाव होता है।
- हंस के चोच का रंग उनकी प्रजातियों के अनुसार अलग-अलग होता है इनकी सोच काली,पीली या लाल किसी भी तरह की हो सकती है।
- यह पक्षी के पैर की बनावट ऐसी होती है कि यह बहुत ही आसानी से पानी में तैर सकती है और तो और यह पानी में तैरते हुए भी बहुत ही आसानी से सो सकते हैं इसे बहुत ही ज्यादा आनंद आता जब या पानी में सो रहे होते है।
- हंस अपनी चोंच मारकर किसी भी इंसान को घायल कर सकते हैं फिर हंस कभी किसी को काटते नहीं क्योंकि इनके दांत नहीं होते है।
- वैसे तो हंस को उड़ना बहुत ही होते ज्यादा पसंद होता है लेकिन जुलाई और अगस्त के महीने में यह अपने पंखों को झाड़ देते हैं और इनके नए पंख आने में लगभग 6 हफ्ते लग जाते हैं और 6 हफ्ते बाद जब इनके नये पंखा आ जाते हैं तब यह फिर उड़ने में सक्षम हो जाते हैं।
उल्लू के बारे में रोचक जानकारी – Intresting facts of Owl.